Wednesday, June 24, 2026

संक्षिप्त रिपोर्ट बैरवन विस्थापन एवं पुलिस उत्पीड़न मामले

बैरवन गांव में विस्थापन और पुलिस उत्पीड़न का मामला सबसे पहले समाचार माध्यमों के जरिए सामने आया। समाचार प्रकाशित होने के बाद यह मामला गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के रूप में उभरकर सामने आया। प्रभावित ग्रामीणों और गरीब किसानों ने बताया कि जमीन अधिग्रहण, मुआवजा वितरण में अनियमितता तथा पुलिस के दबाव और उत्पीड़न के कारण उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में मामला प्रस्तुत

मामले की गंभीरता को देखते हुए संस्था की ओर से किसानों के संबंध में श्री लेनिन रघुवंशी से प्राप्त शिकायत/सूचना, दिनांक 22/05/2023 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के समक्ष 30/05/2023 को प्रस्तुत की गई।

मामले को देखने के बाद माननीय आयोग ने शिकायत को संबंधित अधिकारी के पास उचित कार्रवाई हेतु भेज दिया तथा पुलिस कमिश्नर महोदय को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए मामला बंद कर दिया।आयोग द्वारा निर्देश दिया गया किसंबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता/पीड़ित को शामिल करते हुए 8 सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई करें तथा की गई कार्रवाई की जानकारी उन्हें दें।आयोग के निर्देश के अनुसार शिकायत की स्कैन कॉपी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई। हालांकि आयोग द्वारा मामला बंद कर दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर पीड़ितों की समस्याएँ बनी रहीं।

गांव में संस्था की पहल एवं खुली चर्चा (फोक स्कूल )

आयोग में मामला उठाने के बाद संस्था की टीम बैरवन गांव पहुँची। वहां ग्रामीणों के साथ खुली चर्चा की गई, जिसमें लोगों ने अपनी समस्याएँ, दर्द और अनुभव साझा किए।

चर्चा के दौरान यह सामने आया कि विस्थापन, जमीन अधिग्रहण और पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों की आवाज सरकार और प्रशासन तक सही तरीके से नहीं पहुँच पा रही थी। कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें अब तक पूरा और उचित मुआवजा नहीं मिला है तथा वे भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जी रहे हैं।

टोल-फ्री नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराना

ग्रामीणों की आवाज संबंधित विभागों तक पहुँचाने के लिए संस्था द्वारा लोगों को टोल-फ्री नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों से बारी-बारी से फोन करवाकर उनकी शिकायतें दर्ज कराई गईं।इस पहल से लोगों में यह विश्वास पैदा हुआ कि वे अपनी बात सीधे अधिकारियों तक पहुँचा सकते हैं।

पीड़ितों की गवाही (टेस्टीमनी)

अगले दिन संस्था की टीम ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत पीड़ा और अनुभव सुने। इस दौरान कुल 21 लोगों की टेस्टिमनी दर्ज की गई।इन गवाहियों में विस्थापन, आर्थिक परेशानी, मुआवजा मिलना, खेती का नुकसान, पुलिस का दबाव और सामाजिक असुरक्षा जैसे मुद्दे

kk

सामने आए। कई ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन अधिग्रहित कर ली गई, लेकिन आज तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। टेस्टीमनी लिंकसंलग्नक https://petition-nhrc.blogspot.com/2026/06/blog-post.html

सम्मान कार्यक्रम एवं मनोबल बढ़ाने की पहल

लगभग दस दिन बाद संस्था द्वारा प्रभावित लोगों के घर जाकर उन्हें गमछा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी कहानियाँ उनकी ही जुबानी पढ़कर सुनाई गईं।इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों का मनोबल बढ़ाना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना था। इससे प्रभावित परिवारों को लगा कि उनकी पीड़ा और संघर्ष को महत्व दिया जा रहा है।

फॉलो-अप एवं वर्तमान स्थिति

लगभग एक महीने बाद संस्था द्वारा मामले का फॉलो-अप किया गया। इस दौरान जानकारी मिली कि 22 प्रभावित परिवारों को एक करोड़ नब्बे हजार आठ सौ तिरसठ रुपया मुआवजा मिल चुका है, जबकि कई परिवार अभी भी मुआवजे से वंचित हैं।मुआवजा मिलने में देरी और असमानता के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि वर्ष 2023 से अब तक अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा सभी प्रभावित परिवारों को नहीं मिला है।आज भी कई किसान और ग्रामीण न्याय तथा उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। विस्थापन और पुलिस उत्पीड़न का यह मामला अभी भी लंबित है।

निष्कर्ष

बैरवन गांव का यह मामला केवल जमीन अधिग्रहण या मुआवजे का नहीं, बल्कि मानवाधिकार, सम्मानपूर्ण जीवन और न्याय से जुड़ा हुआ मुद्दा है।संस्था द्वारा किए गए प्रयास जैसे NHRC में शिकायत करना, गांव में बैठक करना, टेस्टिमनी संग्रह करना, टोल-फ्री शिकायत दर्ज कराना और पीड़ितों का सम्मान बढ़ानासे लोगों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा है।फिर भी, जब तक सभी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, सुरक्षा और सम्मानजनक पुनर्वास नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

1

Shobhnath

Alagu

₹2,02,240

Rupees Two Lakh Two Thousand Two Hundred Forty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

2

Munshi

Alagu

₹2,02,240

Rupees Two Lakh Two Thousand Two Hundred Forty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

3

Harinath

Alagu

₹2,02,240

Rupees Two Lakh Two Thousand Two Hundred Forty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

4

Lal Bahadur

Alagu

₹2,02,240

Rupees Two Lakh Two Thousand Two Hundred Forty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

5

Ramdhani

Alagu

₹2,02,240

Rupees Two Lakh Two Thousand Two Hundred Forty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

6

Daulati Devi

Rajkumar

₹35,500

Rupees Thirty-Five Thousand Five Hundred Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

7

Shyam Lal

Rajkumar

₹35,500

Rupees Thirty-Five Thousand Five Hundred Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

8

Pappu

Muse

₹1,40,620

Rupees One Lakh Forty Thousand Six Hundred Twenty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

9

Guddu

Muse

₹1,40,620

Rupees One Lakh Forty Thousand Six Hundred Twenty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

10

Moti

Kishori

₹1,28,375

Rupees One Lakh Twenty-Eight Thousand Three Hundred Seventy-Five Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

11

Ram Ji

Mewa

₹3,30,484

Rupees Three Lakh Thirty Thousand Four Hundred Eighty-Four Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

12

Nanthu

Antu

₹1,20,375

Rupees One Lakh Twenty Thousand Three Hundred Seventy-Five Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

13

Manoj Kumar

Shivbachan

₹1,27,936

Rupees One Lakh Twenty-Seven Thousand Nine Hundred Thirty-Six Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

14

Vinod Kumar

Shivbachan

₹1,27,936

Rupees One Lakh Twenty-Seven Thousand Nine Hundred Thirty-Six Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

15

Pramod

Shivbachan

₹1,27,936

Rupees One Lakh Twenty-Seven Thousand Nine Hundred Thirty-Six Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

16

Sidhnath

Kharpatu

₹8,22,611

Rupees Eight Lakh Twenty-Two Thousand Six Hundred Eleven Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

17

Ashok

Budhiram

₹16,59,218

Rupees Sixteen Lakh Fifty-Nine Thousand Two Hundred Eighteen Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

18

Bablu

Sewalal

₹36,628

Rupees Thirty-Six Thousand Six Hundred Twenty-Eight Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

19

Lallan

Muse

₹4,46,350

Rupees Four Lakh Forty-Six Thousand Three Hundred Fifty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

20

Hariman

Muse

₹4,46,350

Rupees Four Lakh Forty-Six Thousand Three Hundred Fifty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

21

Dinesh

Lalman

₹3,68,074

Rupees Three Lakh Sixty-Eight Thousand Seventy-Four Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

22

Kunkun

Muse

₹4,46,350

Rupees Four Lakh Forty-Six Thousand Three Hundred Fifty Only

Village Bairwan, P.S. Rohania, Post Rohania, District Varanasi

Total Number of Victims: 22

Total Compensation Amount (In Figures): ₹1,00,90,863

Total Compensation Amount (In Words): Rupees One Crore Ninety Thousand Eight Hundred Sixty-Three Only.